अलवर के राजकीय संग्रहालय का 2.5 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार के बाद सोमवार को पर्यटन मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा ने उद्घाटन किया और नव निर्माण और जीर्णोद्धार का अवलोकन किया. उन्होंने संग्रहालय का निरीक्षण किया और संग्रहालय में राज परिवार से जुड़े वस्त्र, हथियार, वाद यंत्र, तलवार और युद्ध के दौरान पहने जाने वाले सुरक्षा कवच सहित अन्य हथियारों का निरीक्षण किया. राजकीय संग्रहालय अलवर के इतिहास की झलक प्रदान करता है. यह सिटी पैलेस के अंदर स्थित है. पर्यटन मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा ने बताया कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी जगहों पर विकास और जीर्णोंद्धार करवाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा संग्रहालय में बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा. बाला किला को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा. बाला किला के लिए रोपवे की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2m2Tbz2

No comments:
Post a Comment