सावन के पहले सोमवार को बम-बम भोले के जयकारे से गूंजा अजमेर - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 31 July 2018

सावन के पहले सोमवार को बम-बम भोले के जयकारे से गूंजा अजमेर

सावन माह के पहले सोमवार को धार्मिक नगरी अजमेर भी बम- बम भोले के जयकारों से गूंज उठी. अलसुबह से ही शहर के सभी शिवालयों में भगवान शिव की विशेष आरती की गई. शिवभक्त सुबह से ही शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोले का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर उन्हें रिझाने की कोशिश में जुट गए. अंदरकोट स्थित शहर के प्राचीन झरनेश्वर महादेव मंदिर में तड़के ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी तो नगीना बाग स्थित महाकाल मंदिर में भी भगवान शिव की विशालकाय मूर्ति के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे थे. सावन माह में भोलेनाथ की आराधना का विशेष महत्व है और प्रकृति भी इस मौके पर अपनी कृपा बनाए हुए है. सावन माह शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्राओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है. विभिन्न मंडलियों की ओर से पुष्कर सरोवर से पवित्र जल कावड़ में लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है और मंगलकामना की जा रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2vgWNSl

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages