भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा पंचायत समिति की जुड़ी खुर्द पंचायत के गणेशपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक गजेंद्र सिंह राणावत का किया गया ट्रांसफर निरस्त करने की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीणों ने अपना विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रखा. तबादले से नाराज 37 विद्यार्थियों ने विरोध स्वरूप स्कूल से टीसी लेने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया है. ग्रामीणों और छात्रों का आरोप है कि अध्यापक गजेंद्र सिंह ने स्कूल के लिए आवंटित जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त करवाया. इससे खफा होकर दबंगों ने गजेंद्र सिंह का ट्रांसफर करा दिया. ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफर निरस्त नहीं करने तक आंदोलन जारी रहेगा और उसे और तेज किया जाएगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KQhkIb

No comments:
Post a Comment