कोटा में थर्मल पॉवर प्लांट के पास एक बार फिर पैंथर दिखा है. पैंथर थर्मल कॉलोनी में बैठा हुआ नजर आ रहा हेै जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. थर्मल पॉवर प्लांट के एरिया में इससे पहले भी कई बार पैंथर का आतंक देखने को मिला है. वन विभाग की टीमों ने कई बार पैथर के पैरों के निशान भी लिए हैं लेकिन पैंथर को पकड़ने में वन विभाग की टीम को कामयाबी नहीं मिली है. निगरानी रखने के लिए प्लांट एरिया में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. इलाके में पैंथर की दस्तक का अब एक और ताजा वीडियो वायरल हुआ है, हालांकि थर्मल प्रशासन ने इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है लेकिन प्लांट के कर्मचारियों में पैंथर दहशत का माहौल है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2uoB0I1

No comments:
Post a Comment