बीकानेर के वार्ड 58 के तहत आने वाले क्षेत्र रामपुरा बस्ती के लोगों ने अपने इलाके में सड़क बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को नगर विकास न्यास कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया. प्रदर्शन करने आए क्षेत्रवासियों ने बताया कि रामपुरा बस्ती की गली नंबर 4 में तो सीवर लाइन काफी समय पहले ही बिछा दी गई थी लेकिन आज तक सडक का निर्माण नहीं होने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जिन गलियों में सीवर लाइन नहीं ड़ाली गई है वहां सड़क का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन बार-बार कहने के बाद भी उनकी गली में सड़क निर्माण नहींं हो रहा है. उन्होंने जल्द सडक निर्माण करने की मांग की है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zr01bq

No comments:
Post a Comment