शिक्षक के तबादले के विरोध में स्कूल का बहिष्कार जारी, खोला अपना विद्यालय - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 July 2018

शिक्षक के तबादले के विरोध में स्कूल का बहिष्कार जारी, खोला अपना विद्यालय

भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा ब्लॉक के गणेशपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को दसवें दिन भी छात्रों व ग्रामीणों ने स्कूल का बहिष्कार किया. इनकी मांग है कि यहां से स्थानांतरित अध्यापक गजेंद्र सिंह को दोबारा यहीं पर तैनात किया जाए. अब तक 52 छात्रों ने शित्रक के नहीं होने से अपना टीसी कटवाने का आवेदन दे दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि अध्यापक गजेंद्र सिंह के वापस पदस्थापित न होने पर वे अपने बच्चों की टीसी कटवाकर अन्यत्र पढ़ने भेजेंगे. इस बीच बच्चों की पढ़ाई खराब न हो ग्रामीणों ने गांव के तीन युवाओं को तैयार कर अपने स्तर पर एक मकान में विद्यालय का संचालन प्रारंभ कर दिया है. गांव के भामाशाहों के सहयोग से वहां पर समस्त सुविधाएं जुटाई गई हैं. सोमवार को छात्रों को पोषाहार व दूध की व्यवस्था भी ग्रामीणों ने की.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2uAi9d7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages