करौली में पार्षदों ने नगर परिषद आयुक्त का किया घेराव - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 July 2018

करौली में पार्षदों ने नगर परिषद आयुक्त का किया घेराव

शहर में गंदगी और चरमराई बिजली-पानी की व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने नगर परिषद आयुक्त विजय प्रताप का घेराव कर उनको जमकर खरी खोटी सुनाई. शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर परिषद कार्यालय पंहुंचे पार्षदों ने परिषद आयुक्त विजय प्रताप से शिकायत की. पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभिन्न कॉलोनियों में गंदगी के ढेर लगे हैं. एक महीने से शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है. व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है. इसी प्रकार रात में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सही नहीं होने से मोहल्लों में अंधेरा छाया रहता है. पूर्व की बैठकों में एलईडी लाइट लगवाने का आश्वासन दिया गया. लेकिन अभी तक लाइट नहीं लगी है. परिषद आयुक्त विजय प्रताप ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Nlnehi

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages