जयपुर में आज से देशभर की सुपर मॉडल्स रैंप पर बिखेरेंगी फैशन का जलवा - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 28 July 2018

जयपुर में आज से देशभर की सुपर मॉडल्स रैंप पर बिखेरेंगी फैशन का जलवा

गुलाबी शहर जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित होटल में 27 जुलाई को बॉलीवुड कार्ड की ओर से फैशियो फैशन वीक का आयोजन हो रहा है. इसमें देशभर की सुपर मॉडल्स रैंप पर फैशन के जलवे बिखेरती नजर आएंगी. फैशन वीक के दौरान मॉडल्स रैंप पर 6 डिजाइनर्स का ब्राइडल कलेक्शन, डेश्टिनेशन वेडिंग, इंडो वेस्टर्न, रिसॉर्ट वीयर आदि परिधानों के कलेक्शन को शो-केस करेंगी. इसके साथ ही शो में देशभर से नामचिन मॉडल, डायरेक्टर और हेयर स्टाइलिस्ट भी शामिल होंगे. शो के दौरान डिजायनर र्कीति राठौड़, संजना जॉन, असलम खान, जया मिश्रा, सुमित दास गुप्ता और किंगसुख भादुरी अपना कलेक्शन पेश करेंगी. फैशन वीक के दौरान जहां फैशन डिजाइनर संजना जॉन का कलेक्शन भ्रूण हत्या रोकने और महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा. वहीं कीर्ति राठौड़ अपने कलेक्शन के जरिए कबड्डी को प्रमोट करती नजर आएंगी. इसके साथ ही आने वाले शादियों के सीजन को देखते हुए ब्राइडल कलेक्शन को शो केस करेंगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Lwdowz

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages