कोटा के सुल्तानपुर कस्बे को शुक्रवार को किसानों ने बंद करवाया. लहसुन और चना की खरीद शुरू करवाने की मांग कर रही किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने सुल्तानपुर कस्बे को बंद कराने के लिए किसानों को परेशानी नहीं उठानी पड़ी. इस दौरान दुकानदारों ने शांति पूर्वक अपनी दुकानें बंद रख कर किसानों की मांगों का समर्थन किया. किसान सभा की ओर से आधे दिन के बंद का आह्वान किया गया था. किसान सरकारी दर पर लहसुन और चना की दोबारा खरीद शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं. वही बंद के चलते कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का जाप्ता भी मौजूद रहा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2uvuXBq

No comments:
Post a Comment