टोंक जिले में सक्रिय मानसून के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के रास्तों पर फैले कीचढ़ व दुर्गंध युक्त पानी से कई गांवों के स्कूलों की डगर बेहद मुश्किल भरी हो चली है. कुछ ऐसी ही हालत का सामना कर रहे ककराज कलां गांव के राजकीय उत्कर्ष उच्च प्राथिमक विद्यालय के छात्र. ग्रामीणों ने पहले विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ते हुए अपना विरोध जताया. बाद में गांव के लगभग दो दर्जन से से अधिक युवा और विद्यार्थियों को ट्रैक्टर ट्रोली में बिठा जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट पहुंचे व वहां नारेबाज़ी करते हुए अपना विरोध जताया. बाद में विद्यार्थियों व युवाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए विद्यालय की राह में फैले कीचढ़ व पानी के निकास की व्यवस्था कराए जाने की मांग की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2v68j2S

No comments:
Post a Comment