VIDEO: सिलेंडर में विस्फोट से रसोई की छत उड़ी - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 30 June 2018

VIDEO: सिलेंडर में विस्फोट से रसोई की छत उड़ी

राजस्थान के प्रतापगढ जिले के बम्बोरी ग्राम पंचायत के हड़मतिया जागीर गांव में उस समय हडकम्प मच गया जब लाल चन्द मीणा के रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई. अचानक लगी आग से घरवाले घबरा गए और घर से बाहर निकल गए. इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. लेकिन, आग तेज हो चुकी थी. बढ़ती आग को देखकर घरवाले बाहर आ गए. इसके बाद सिलेंडर में जोर का धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि रसोईघर की छत उड़ गई. जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक सिलेंडर में आग लग गई और गैस विस्फोट से रसोई घर की छत उड़ गयी. इस हादसे में एक मोबाइल सहित घरेलु सामान आग की भेंट चढ़ गए. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई. (प्रतापगढ़ से अशोक शर्मा की रिपोर्ट)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2tPxhml

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages