केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त शासन सचिव सुधांश पंत जैसलमेर दौरे पर हैं. पंत ने बुधवार को जैसलमेर जिले के बड़े राजकीय जवाहर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. पंत ने राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों से कुशलक्षेम पूछी. अस्पताल में दवा काउन्टर पर निशुल्क दवा वितरण, जांच कक्ष, लेबोरेटरी की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया. उसके बाद आउटडोर, इंडोर एवं आईसीयू सहित एक-एक कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया. संयुक्त शासन सचिव सुधांश पंत ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई. जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई राज्य सरकार स्तर से कराई जाएगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2kUKS7O

No comments:
Post a Comment