सचिन पायलट ने सवाई माधोपुर के 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम में लिया भाग - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 30 June 2018

सचिन पायलट ने सवाई माधोपुर के 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम में लिया भाग

राजस्थान पीसीसी चीफ सचिन पायलट सवाई माधोपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र बामनवास के 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम मे शामिल हुए. यह कार्यक्रम उपखंड मुख्यालय बौंली के फ्रेंड्स क्लब मैदान पर आयोजित किया गया. पायलट के मंच पर आते ही जोरदार बारिश होने लगी जिसके कारण अव्यवस्था फैल गई. इससे पहले पूर्व विधायक नवल किशोर मीना व महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव इन्दिरा मीना के नेतृत्व मे अलग- अलग जगह पायलट का जोरदार स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण सहित पीसीसी के पदाधिकारी व कई कांग्रेस नेता शामिल हुए. जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्र में पायलट केवल बामनवास विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल हुए. इसे लेकर यहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में पायलट ने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा की. कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण ने संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव मे संगठित रहने की अपील की.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2tQCZEA

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages