पूर्व मंत्री और खेरवाड़ से विधायक रहे दयाराम परमार के बेटे प्रदीप कुमार पर राशन में हेराफेरी करने के गंभीर आरोप लगे हैं. प्रदीप कुमार खेरवाड़ा की कीकावत ग्राम पंचायत का राशन डीलर है. मंत्री के बेटे के खिलाफ मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों ने कि प्रदीप कुमार लंबे समय से डीलर है और वह राशन के सामान की कालाबाजारी कर रहा है. डीलर मशीन पर अगुंठे लगवाकर ग्रामीणो को केवल केरोसीन ही दे रहा है. जबकि मोबाइल में आने वाले मैसेज में चीनी और गेहूं की जानकारी आ रही है. प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने प्रदीप के खिलाफ कार्रवाई करने का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा. (सतीश शर्मा की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IV89F8

No comments:
Post a Comment