जोधपुर के शेरगढ़ में कुछ दिनों पहले असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया था. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी.लेकिन प्रसासन और इलाके के विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने दलित समाज को नई मूर्ति को स्थापित करने का आश्वासन दिया था. घटना के कई माह बीत जाने के बाद भी अब तक नई मूर्ति नहीं लगवाई गई. इसी को लेकर सोमवार को दलित संगठनों ने शेरगढ़ एसडीएम कार्यलय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. रैली के रूप में पहुंचे लोगों ने मूर्ति तोड़ने वाले लोगों को गिरफ्तार करने और नई मूर्ति लगवाने की मांग की. (ललित सिंह की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IWd70C

No comments:
Post a Comment