तेज धूप और भीषण गर्मी वाले जेठ महीने की दोपहरी में बुधवार को देखते ही देखते सूरज आंखों से औझल हो गया. राजस्थान के रेगिस्तान से उठा रेतिला तूफान ऐसा छाया की दिन में ही अंधेरा छाने लगा. प्रदेश के बीकानेर शहर में आया यह धूल भरा तूफान इतना घना और हवाएं इतनी तेज थी कि लोग जहां थे वहीं ठहर गए. सड़क पर दौड़ रहे वाहनों को दिन भी हेडलाइट जलानी पड़ रही थी. हालांकि इन तूफानी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने भीषण से राहत महसूस की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2rffhAF

No comments:
Post a Comment