राजस्थान के चूरू जिले में सरदारशहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेगा हाईवे पर अवैध शराब से भरा ट्रक को पकड़ा. बंद बॉडी के ट्रक में शराब को भरकर अम्बाला से गुजरात पहुंचाई जा रही थी. थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाण्ड़िया ने बताया कि मुखबिर सूचना मिली थी कि एक ट्रक अवैध शराब से भरकर गुजरात ले जाई जा रही थी. सूचना पर गांव राणासर के पास एसआई राकेश सांखला के नेतृत्व में नांकाबंदी करवाई, तो एक बंद बॉडी का ट्रक सामने आ रहा था. जिसको रोककर तलाशी ली गई. ट्रक में अवैध शराब भरी हुई मिली. थाने में लाकर देखा तो ट्रक में 120 कार्टून भरे हुए मिले. जिसमें अलग-अलग ब्रांड की शराब है. शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 से 40 लाख के करीब है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Ld2XtV

No comments:
Post a Comment