अलवर शहर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन स्कूल को एजुकेशन ट्रेन की थीम पर विकसित किया गया है. इस स्कूल को रेलवे स्टेशन और एजुकेशन ट्रेन की थीम दिए जाने के बाद बुधवार को जिला कलेक्टर राजन विशाल ने इस स्कूल का निरीक्षण किया. जिला कलेक्टर ने स्कूल में बने एजुकेशन एक्सप्रेस में सभी व्यवस्थाओं को देखा और साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं से बातचीत की. कलेक्टर ने उनसे पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, पढ़ाई से संबंधित व्यवस्था को लेकर बातचीत की. जिला कलेक्टर ने रेलवे स्कूल थीम पर बच्चों से पढ़ाई में क्या बदलाव आया उसके बारे में भी चर्चा की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2FC3Ec2

No comments:
Post a Comment