अचेत पड़े एक युवक को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसकी जेब साफ करने की वारदात का एक वीडियो सामने आया है. कोटा में गुजराती भवन के पास सड़क पर अचेत पड़े एक युवक की एक ऑटो चालक ने जेब की तलाशी ली और मोबाइल व नकदी चुराकर ले गया. ऑटो चालक की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई. मामला 22 अप्रैल दोपहर बाद का बताया जा रहा है. निजी कंपनी में काम करने वाले बडगॉव निवासी कन्हैया की अचानक तबीयत खराब हो गई. इससे वह सड़क किनारे ही लेट गया. सड़क के पास बस की आड़ लेकर एक ऑटो चालक कन्हैया के पास आया और दोनो जेबों की तलाशी करके र्स्माटफोन और नकदी चुराकर फरार हो गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2rjZjGt

No comments:
Post a Comment