जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में 23 मई को कुछ युवकों ने दो युवकों के साथ दिन-दहाड़े जमकर मारपीट की. दोनों युवकों को गंभीर चोट आई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीसीपी वेस्ट अशोक गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. विश्वकर्मा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला फाइनेंस की किश्त से जुड़ा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने चारो युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2GXun3y

No comments:
Post a Comment