राजस्थान में दौसा के गुप्तेश्वर रोड पर गौरव पथ के निर्माण को लेकर बुधवार को फिर प्रशासन ने कई भवनों के बाहर बनीं दुकानों को ध्वस्त करने के काम को अंजाम दिया. इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाफ्ता तैनात रहा. लोगों ने कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाते हुए हल्का विरोध भी किया लेकिन विरोध करने वालों में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसके बाद विरोध के स्वर धीमे पड़ गए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2FDJmis

No comments:
Post a Comment