न्याय आपके द्वार अभियान के तहत उदयपुर जिले में बुधवार को प्रतापगढ़ पंचायत समिति की बारावरदा ग्राम पंचायत में, छोटीसादड़ी की अम्बावली एवं पीपलखूंट पंचायत समिति की कचोटिया मैं राजस्व शिविर का आयोजन किया गया . इन शिविरों में राजस्व विभाग के अतिरिक्त कुल 14 विभाग एक ही छत के नीचे उपलब्ध होने से आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल पाएगा. शिविर में रसद विभाग उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन जारी करने, ऊर्जा विभाग एलईडी लाइटों का वितरण करने व विद्युत संबंधित समस्याओं का निराकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र, पंचायत पट्टा वितरण, भामाशाह और आधार कार्ड का पंजीकरण आदि जनहित के काम किए गए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2rho5a9

No comments:
Post a Comment