निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के मामले में अभिभावकों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. राजधानी के सोफिया स्कूल के अभिभवकों ने बुधवार को शिक्षा संकुल पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की. अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन हर साल मनमाने तरीके से अपनी फीस बढ़ा देता है. इस बार भी पंद्रह से पचास फीसदी तक फीस में बढ़ोतरी कर दी गई, अभिभावकों की शिकायत पर स्कूल संचाकल स्टूडेंट्स का डरा धमका रहे हैं. साथ ही आंदोलन करने वाले पैरेंट्स को बच्चों के जरिए नोटिस भी भिजवाए जा रहे हैं. अभिभावकों ने बुधवार को इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रतन सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा. साथ ही इस मामले में स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2HP8BAx

No comments:
Post a Comment