माली समाज के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति और कलश स्थापना के तीन दिवसीय कार्यक्रम की गुरुवार को शुरुआत हुई. कार्यक्रम की शुरुआत में माली समाज के हजारों लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया. शोभायात्रा में हाथी और बैंड बाजे सहित भगवान चारभुजा नाथ की झांकियों के साथ महिलाएं कलश लिए हुए चल रही थीं. शोभायात्रा बड़े मंदिर से प्रारंभ होकर पंचमुखी बालाजी, माणिक्य नगर सूचना केंद्र चौराहे, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए मालीखेड़ा पहुंची. माली समाज ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्यामलाल माली ने कहा कि 3 दिन के इस आयोजन में माली समाज के मंदिर में मूर्ति और कलश स्थापित किए जाएंगे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2riFNJu

No comments:
Post a Comment