बूंदी जिले में पिछले दो माह से तृतीय श्रेणी के शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने के विरोध में बुधवार को सड़कों पर उतरे शिक्षक संघ राष्ट्रीय के शिक्षकों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया. इस दौरान वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बकाया वेतन शीघ्र देने की मांग की. वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों के धरने की सूचना पाकर धरनास्थल पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) तेजकंवर पहुंचीं. उन्होंने आंदोलनरत शिक्षकों से वार्ता कर तकनीकी समस्या के चलते कुछ शिक्षकों का वेतन अटक जाने की बात स्वीकार करते हुए बकाया वेतन शीघ्र दिलाने का भरोसा दिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2FCI736

No comments:
Post a Comment