अलवर के विश्व प्रसिद्ध सरिस्का बाघ अभयारण्य में हाल में दो शावकों को जन्म देने वाली बाघिन एसटी 9 बुधवार को पर्यटकों को दिखाई दी. बाघिन एसटी 9 सरिस्का के सदर रेंज में काला कुआं के वाटर होल पर पानी पीने और गर्मी से बचने के लिए पानी मे डुबकियां लगाती हुई स्पॉट हुई. पर्यटक बाघिन को देख कर रोमांचित हुए. करीब 20 मिनट तक बाघिन वाटर होल पर रही इसके बाद अपने शावकों के पास लौट गई. बाघिन शावकों को सुरक्षा की दृष्टि से गुफा में रखती है और रात के समय शावको को जंगल में घुमाती हैं. शावक बड़े होने के बाद उन्हें शिकार पर साथ लेकर जाएगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KtF54V

No comments:
Post a Comment