अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र की सीखरानी ग्राम पंचायत में हुए 6.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण करने के लिए बुधवार को विधायक सुशील कंवर पलाडा हेलीकॉप्टर से बिजयनगर पहुंचे. ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने विधायक के लिए अपने स्तर पर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की. विधायक सुशील कंवर पलाडा और भाजपा नेता भंवरसिंह पलाडा ने नगर और सीखरानी में करीब एक दर्जन से ज्यादा विकास कार्यों का लोकार्पण किया. इस दौरान आसमान से हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा भी करता रहा. विधायक ने दोनों गांवों में रैली निकालते हुए विकास कार्यों को जनता के लिए समर्पित किया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2rgGbsS

No comments:
Post a Comment