सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है . स्थापना दिवस महोत्सव के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमे देश के ख्यातिनाम कवियों ने भाग लिया. अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मे देश के जाने-माने हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, श्रृंगार रस के अलीगढ़ से डा.विष्णु सक्सेना, हास्य के जयपुर से संजय झाला , व्यंग्य के हरियाणा से आए अरुण जैमिनी , कवयित्री कीर्ति काले ने रचना पाठ किया. कवि सम्मेलन मे कवियों का विधायक मानसिंह गुर्जर ने विशेष रूप से स्वागत किया .कविसम्मेलन मे कवि सुरेन्द्र शर्मा ने देश की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता बदल जाती है चेहरे बदल जाते है पर चरित्र नहीँ बदलता.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KsSTg9

No comments:
Post a Comment