रायसिंहनगर के वार्ड नंबर सात में एक युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने सुनवाई नहीं की. इसे लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में हंगामा कर दिया. थाने में तैनात एसआई देवेंद्र सोनी ने पीड़ित पक्ष की सुनवाई न करके उससे जमकर दुर्व्यवहार किया. दोनों पक्षों में हुई बहसबाजी के बाद पीड़ित पक्ष देर रात को थाने में धरने पर बैठ गया. पीड़ित पक्ष के हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी माजिद खान मौके पर पहुंचे व समझाना शुरू की. वार्ड नंबर 7 के युवक कपिल मिगलानी को कुछ युवकों ने रास्ता रोककर मारपीट की थी. मारपीट में घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ISiYUA

No comments:
Post a Comment