राज्यमंत्री एवं जेडीए के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने वार्ड संख्या 64 में एक करोड़ दस लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया. उगम विहार, महादेव नगर, आदित्य नगर, शिवजी नगर और करणी नगर में डामरीकरण का 53.75 लाख रुपए के कार्य और नयाबास, जौहरी नगर, मां भगवती नगर में 56.65 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण के कार्यो का शिलान्यास किया. इस मौके पर राठौड़ ने कहा कि जब उन्हें जेडीए का दायित्व सौपा था, तब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें यह दायित्व सौंपा था कि ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्र में रहने वाले आम नागरिकों को राज्य में हिस्सेदारी का आभास हो व विकास उनके द्वार तक पहुंचे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ISfBwR

No comments:
Post a Comment